लखनऊ, जनवरी 7 -- *-21 जनपदों में 10 से 28 फरवरी के बीच चलेगा सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान *-स्वास्थ्य महानिदेशक ने जारी किया दिशा-निर्देश, कड़ाई से पालन करने की हिदायत लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश में फाइलेरिया उन्मूलन में आगामी सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान निर्णायक साबित होगा। इसके लिए हर पहलू से तैयारी की जा रही है। प्रदेश के 21 जिलों के 64 ब्लाक में यह अभियान 10 से 28 फरवरी के बीच चलेगा। लक्ष्य यह है कि कोई भी व्यक्ति दवा खाने से रह न जाए। स्वास्थ्य महानिदेशक ने तैयारियों के बारे में सभी संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य के 51 जिलों के 782 फाइलेरिया प्रभावित ब्लाक में से 718 ब्लाक में संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे लाने में सफलता मिली है। इसीलिए इस बार सिर्फ 64 ब्लाक में आईडीए अभियान चलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.