मोतिहारी, फरवरी 17 -- सिकरहना। पचपकड़ी पुलिस ने खहिरनिया स्थित एक मुर्गी फॉर्म में छापेमारी कर 64 बोतल शराब की बोतल सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पताही थाना क्षेत्र के पदुमकेर निवासी रजनीश कुमार है। उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। इधर, होली को देखते हुए शराब तस्कर शराब का स्टॉक करने लगे हैं। ताकि होली में इसे महंगे दामों पर बेचा जा सके। वही मधुबन पुलिस ने विदेशी शराब के साथ सीएचसी के सामने स्थित एक पान की गुमटी के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से 750 एमएल वाली बोतल में करीब 250 एमएल विदेशी शराब मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.