प्रयागराज, अप्रैल 5 -- एनसीआर के प्रयागराज मंडल ने ट्रैक नवीनीकरण में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आधुनिक पीक्यूआरएस (प्लासर क्विक रिलेइंग सिस्टम) तकनीक के जरिए करछना-भीरपुर ब्लॉक सेक्शन में महज 6.5 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक में 64 पैनलों का नवीनीकरण किया गया। यह दूरी करीब 0.806 किलोमीटर है। इससे पहले 56 पैनलों का रिकॉर्ड था। अब मंडल ने नया रिकॉर्ड कायम किया। डीआरएम रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अरुण कुमार के मार्गदर्शन में यह काम पूरा हुआ। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पीक्यूआरएस तकनीक से कम समय में तेज, सुरक्षित और बेहतर गुणवत्ता के साथ ट्रैक बदला जा सकता है। इससे ट्रेनों की गति व सुरक्षा में भी सुधार होता है। इस कार्य में विभिन्न विभागों ने समन्वय के साथ काम किया। रेलटेक इन्फ्रा वेंचर की टीम ने भी सुपरवाइजर सुधीर कुमार के...