प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। परिवहन निगम के प्रयागराज परिक्षेत्र में परिचालकों की कमी दूर करने के लिए 64 पदों पर आउटसोर्सिंग भर्ती शुरू की गई है। परिक्षेत्र के आठों डिपो में रिक्त पदों को भर्ती के जरिए भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।चयन प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से चयनित मेसर्स एसएस इंटरप्राइजेज, रायबरेली द्वारा पूरी की जाएगी। परिचालकों की कमी के कारण कई बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरकर बस संचालन को बेहतर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...