चतरा, फरवरी 17 -- चतरा संवाददाता एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के उन्मूलन हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में सोमवार की देर शाम तक कुंदा थाना क्षेत्र के गौड़े गांव में करीब 2 एकड़, राजपुर थाना अंतर्गत केंदुआ सोहर गांव में करीब 2 एकड़ तथा लावालौंग थाना अंतर्गत ग्राम नौसेदाग, होशिर और पासागम में करीब 60 एकड़ कुल 64 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध अफ़ीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट किया गया। अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि चतरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध अफ़ीम की खेती न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधि करने से रोकने में चतरा पुलिस का सहयोग करें।

हिंदी हिन्...