गोड्डा, जुलाई 12 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। दुमका के कमार दुधानी मैदान में आयोजित हो रही 64 वी सुब्रतो मुखर्जी कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रमंडलस्तरीय मैच को दूसरे दिन अंडर 17 बालिका वर्ग की उपविजेता एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तसरिया सुंदरपहाड़ी गोड्डा की टीम रही। गोड्डा की टीम ने अपने पहले लीग मैच में जामताड़ा को 6-0 के बड़े अंतर से हराया। दूसरे मैच में साहिबगंज को 3- 0 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में पाकुड़ को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला गोड्डा और मेजबान दुमका टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें दुमका की टीम ने 1-0 से गोड्डा को पराजित कर चैंपियनशिप अपनी नाम कर ली। खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के फील्ड ऑफिसर सूरज कुमार और ए.पी.ओ. विभाष चंद्र महतो द्वार संयुक्त रूप से दिया गया। गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.