64वीं बार रक्तदान कर मनाया जन्मदिन
धनबाद, मई 12 -- धनबाद। समाजसेवी अंकित राजगढ़िया ने अपने जन्मदिन पर सोमवार को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 64वां रक्तदान किया। उन्होंने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ दिनेश गिंदोरिया, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ बीके पांडेय, ब्लड बैंक के टेक्नीशियन, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे और परिजन मौजूद थे। अधीक्षक और ब्लड बैंक प्रभारी ने अंकित को गुलदस्ता देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। वहीं पीड़ित बच्चों और परिजनों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.