636.82 करोड़ की 75 परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
हमीरपुर, जून 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून को राठ के बीएनवी डिग्री कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनपद के सर्वांगीण विकास से संबंधित 75 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत 636.82 करोड़ है। यह परियोजनाएं जनपद में आधारभूत संरचना, संपर्क मार्ग, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनोपयोगी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 21 जून को दिन के 12:45 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बीएनवी डिग्री कॉलेज के हेलीपैड पर लैंड करेगा। इसके बाद वह यहां एक घंटा 55 मिनट तक रुकेंगे। कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी एवं लोककल्याणक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.