लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 6351 स्टाफ नर्स की भर्ती प्रक्रिया लंबी खिंचती जा रही है। शासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के लिए पीजीआई को दो बार पत्र भेजे गए। इसके बावजूद अभी तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। इसका सीधा असर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं और मरीजों की देखभाल पर पड़ रहा है। वार्डों में भर्ती मरीजों को समुचित नर्सिंग सेवाएं देने में कर्मचारियों की कमी आड़े आ रही है।

भर्ती प्रक्रिया में देरी शासन ने 16 दिसंबर 2025 को पीजीआई को पत्र भेजकर मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ नर्स की भर्ती प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नौ अप्रैल को भी शासन ने पीजीआई को पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कराने को कहा। इसके बावजूद लंबे समय बाद भी भर्ती की...