देहरादून, मई 7 -- दून जिले में 26 योजनाएं बजट के अभाव में लंबित हैं। पेयजल गुणवत्ता जांच के लिए 635 गांवों में से 117 गांवों में परीक्षण कार्य पूर्ण हो पाया है। हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट तलब की। सीडीओ ने पेयजल योजनाओं की धीमी प्रगति और गुणवत्ता जांच में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने डोईवाला के इंजीनियरों का स्पष्टीकरण तलब किया है।कहा कि सभी लंबित योजनाओं का कार्य शीघ्र पूरा कर हर घर जल सर्टिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने गुरुवार के अंक में जल जीवन मिशन की 649 योजनाएं अभी अधूरी शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी हरकत में आए। गुरुवार को जल जीवन मिशन को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.