हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। शहर के 10 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पहले दिन कुल 6327 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2025 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। प्रथम पाली में 4176 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें 3136 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1040 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भी 4176 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 3191 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 985 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 8352 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें 6327 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 2025 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा: 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, 1937 अनुपस्थित केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थि...