गाजीपुर, मई 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 और रबी 2025-26 की क्षतिपूर्ति वितरण का कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। इस योजना के तहत जनपद के 6325 किसानों को कुल तीन करोड़ 87 लाख 13 हजार 831 रुपये का भुगतान किया गया। इससे पहले 25 प्रतिशत अग्रिम भुगतान के रूप में तीन करोड़ 12 लाख 95 हजार 240 रुपये वितरित किए जा चुके थे। शेष 74 लाख 40 हजार 810 रुपये की धनराशि क्रॉप कटिंग के अंतिम परिणामों के आधार पर किसानों को दी गई। कार्यक्रम में चयनित किसानों को नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह ने डमी चेक प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- किसानों में फसल क्षतिपूर्ति का 4.57 करोड़ वितरीत किया गया इस अवसर पर प्र...