मधुबनी, मार्च 28 -- झंझारपुर। झंझारपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पुलिस ने एनएच-27 कन्हौली के पास घेराबंदी कर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि, अंधेरे का लाभ उठाकर स्कॉर्पियो चालक भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झंझारपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र बेसरा पुलिस बल के साथ शुक्रवार रात गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दरभंगा से फुलपरास की ओर एक सफेद स्कॉर्पियो में अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने कन्हौली के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। रात करीब 11:35 बजे एक संदिग्ध स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी रोककर झाड़ियों की ओर भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा किया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.