संभल, अप्रैल 3 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त से वंचित रह गए किसानों को अब 23वीं किश्त का लाभ दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। शासन के निर्देश के बाद कृषि विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है और फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान को मिशन मोड में चलाया जा रहा है। जिले में पंजीकृत लगभग 3.39 लाख किसानों में से केवल 2.76 लाख किसानों के खातों में ही सम्मान निधि की राशि पहुंच सकी थी। बड़ी संख्या में किसान सिर्फ इसलिए इस लाभ से वंचित रह गए क्योंकि उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराई थी। अब इस कमी को दूर करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कृषि विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि एक भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसी के तहत विभागीय कर्मचारियों की ग्राम पंचायतवार ड्यूटी तय कर दी गई है। कर्मचारी गांव-गांव जाकर कि...