सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रशिक्षण हाल में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार से किया गया। इसमें 63 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। ट्रेनर गणेश गौंड़ ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा दिलाने के उद्देश्य यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। सभी शिक्षकों को बताया गया कि दिव्यांग बच्चे व सामान्य बच्चे एक साथ मिलकर शिक्षा ग्रहण करें। इस अवसर पर प्रशिक्षक अंजनी कुमार सिंह, नफीस हैदर रिजवी, प्रेम प्रकाश चौबे, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...