लखनऊ, जनवरी 29 -- शासन की तमाम सख्ती, आदेश और समीक्षा बैठकों के बावजूद प्रदेश में ई-ऑफिस व्यवस्था पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतर पायी है। शासन की हालिया रिपोर्ट ने विभागों को आइना दिखा दिया है। 63 विभागों में 57.69% अधिकारी-कर्मचारी ई-ऑफिस पर काम ही नहीं कर रहे। हैरानी की बात यह है कि जो विभाग दूसरों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं, वहीं सबसे पीछे चल रहे हैं। अगर ई-ऑफिस पर काम होता तो विभागों में जनता के काम और तेजी से होते। लोगों को बाबुओं और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाती। ई-ऑफिस के मामले में सबसे चौंकाने वाला नाम गृह विभाग का है। कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण संभालने वाले इस अहम विभाग में 73.77% अधिकारी-कर्मचारी ई-ऑफिस से दूर हैं। यानी तीन-चौथाई से ज्यादा लोग आज भी फाइलें हाथों में उठाए, पुराने ढर्रे पर काम कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.