दुमका, सितम्बर 26 -- शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव में एक 63 साल की वृद्धा सुमीधन हांसदा की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। यह घटना शुक्रवार को अहले सुबह में हुई। पुलिस जमीन विवाद में महिला की हत्या करने की आशंका जताई है। इधर घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है । जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 3 बजे शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव के किसान रूबेन हेम्ब्रम की पत्नी सुमीधन हांसदा के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। यह सुनकर जवान नाती दौड़ कर नानी के कमरे में जब पहुंचा तो नानी खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। उसने एक युवक घर से भागते हुए भी देखा था। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। शोरगुल आवाज सुनकर घर के सभी वहां जुट गए, उसकी हालत काफी गम्भीर थी। कुछ ही देर में वृद्ध महिला की मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.