फतेहपुर, जुलाई 21 -- फतेहपुर, संवाददाता। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार अब भी अपेक्षा से काफी धीमी बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 11,94,435 पात्र लाभार्थियों के सापेक्ष अब तक 7,60,729 आयुष्मान कार्ड ही बनाए जा सके हैं। यानी अब तक करीब 63 फीसदी लक्ष्य ही पूरा हो पाया है, जबकि 4,33,706 पात्र लाभार्थी अभी भी योजना के कार्ड से वंचित हैं। इसके अलावा 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने की गति भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। कई बुजुर्ग लाभार्थियों को आधार सत्यापन, दस्तावेजों की कमी और तकनीकी समस्याओं के चलते बार-बार कॉमन सर्विस सेंटर, अस्पतालों और शिविरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई बार शिकायतें किए जाने के बा...