बलिया, मई 31 -- बलिया, संवाददाता। जनगणना कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर विभागीय नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को सदर तहसील से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति प्रारंभ हो गई। इसकी सुगबुगाहट से कई कर्मचारियों ने अपने कार्य प्रारंभ भी कर दिए। हालांकि कुछ ऐसे कर्मचारी भी हैं, जिनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। बार-बार सुपरवाइजर के संपर्क करने के बावजूद जनगणना कार्य के प्रति लापरवाही जारी है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो ऐसे कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।22 मई से जनगणना के प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ किया गया था। यह भी पढ़ें- जनगणना काम में शिथिलता बरतने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई जिसमें मकान सूचीकरण का कार्य किया जाना है। 20 जून तक कार्य ...