हाजीपुर, फरवरी 18 -- हाजीपुर। सं.सू. हुसैनीपुर-मरिचा में आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता और जनकल्याण का सशक्त उदाहरण बना। कार्यक्रम में 63 जोड़ों का विवाह वैदिक विधि-विधान से संपन्न किया गया। इसमें लाखों लोगों की उपस्थिति रही l इस समारोह में उपस्थित आनंद रंजन झा ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते कहा कि विवाह केवल सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि जिम्मेदार जीवन की शुरुआत है। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि समारोह में सम्मिलित सभी परिवारों के युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ सकें। उनके इस ऐलान से क्षेत्र में कौशल क्रांति का आगाज होगा और युवा सशक्त होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.