63 ग्राम स्मैक सहित रुपईडीहा का युवक नेपाल में गिरफ्तार
बहराइच, जून 15 -- रुपईडीहा। सोमवार की सुबह 9 बजे रुपईडीहा निवासी बाइक सवार युवक को बांके जिले की पुलिस ने 63 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो शाखा नेपालगंज व बांके जिला पुलिस मुख्यालय के जवानों की संयुक्त टीम ने यह कार्यवाही की है। डीएसपी ने बताया कि बांके जिले की थुकैला गांव गड़रियनपुरवा जाने वाले मार्ग पर भारतीय नम्बर प्लेट की बाइक पर सवार को रोककर तलाशी ली। तो बाइक सवार के अंडरवियर मे छिपाकर रखी गयी 63 ग्राम 530 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक की पहचान मोहम्मद रिजवान निवासी नईबस्ती रुपईडीहा के रूप में हुई है। पकड़े गए रिजवान, बरामद स्मैक व मोटर साइकिल सहित नेपालगंज स्थित जिला पुलिस मुख्यालय नेपालगंज भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.