उन्नाव, फरवरी 25 -- उन्नाव। 63 ग्राम पंचायतों में गेट-वे से बाहर भुगतान करने वाले सचिवों पर प्रतिकूल प्रतिष्टि की कार्रवाई की गई। पंचम राज्य वित्त आयोग व पंद्रहवें वित्त योजना के अंतर्गत आउट आफ गेटवे ट्रांजेक्शन की समीक्षा में जनपद की ग्राम पंचायतों के सचिव चिह्नित किए हैं। समीक्षा में 10 ब्लाक की 63 ग्राम पंचायतों में गेटवे के बाहर से 423 ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1 करोड़ 50 लाख 91914 रुपये का भुगतान किया गया। 15 दिनों की अवधि में यह भुगतान किए गए। ग्राम पंचायत में पंचायत भवन सक्रिय रखने तथा पंचायत के समस्त भुगतान ग्राम पंचायत पर स्थापित कंप्यूटर सिस्टम से करने के बारंबार निर्देशों के बाद भी जनपद में अनेक पंचायत सहायक तथा सचिव मनमानी करने के अभ्यस्त हैं। जिन पर शासन- प्रशासन के निर्देशों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। वहीं मनमानी से यह भी पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.