63 गर्भवती महिलाओं ने जांच के लिए कराया पंजीकरण
हाथरस, अक्टूबर 2 -- सहपऊ। गुरुवार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। शिविर में 63 गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच के लिए पंजीकरण कराया। चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर प्रकाश मोहन ने बताया कि पंजीकृत महिलाओं में नौ ऐसी थीं, जिन्होंने पहली बार गर्भधारण किया है। योजना के तहत इनका पंजीकरण किया गया। जांच के बाद 51 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया, जबकि 12 महिलाओं में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के लक्षण पाए गए। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में प्रसव कराने की सलाह दी गई। साथ ही किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सीएचसी पहुंचकर जांच कराने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.