बिजनौर, जुलाई 23 -- अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, स्योहारा की नूरपुर जोन के गांव नाहर सिंह में बुधवार को 63 कॉलम खतौनी (सट्टा) प्रदर्शन का जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर ने निरीक्षण किया। बुधवार को कार्यक्रम के दौरान अवध शुगरमिल स्योहारा के गन्ना उपाध्यक्ष चीनी, प्रदीप कुमार शर्मा सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति नूरपुर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, जोन प्रबंधक, ब्लॉक इंचार्ज, गन्ना सुपरवाइजर तथा अनेक कृषकगण को सम्बोधित करते हुए जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को 63 कॉलम खतौनी की जानकारी देते हुए सर्वे-सट्टा, बेसिक कोटा, कृषि योग्य भूमि, गन्ना क्षेत्रफल, बैंक खाता, मोबाइल नंबर तथा आधार संबंधी विवरण सावधानीपूर्वक जांचने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- 30 अगस्त तक चलेगा गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर किसान तत्काल गन...