चतरा, मई 8 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत कोयद पंचायत के बरकुटे ग्राम में 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय एवं जिला परिषद सदस्या देवंती देवी ने संयुक्त रूप से किया। पिछले पन्द्रह दिनों से बरकुटे के लोग बिजली संकट से जूझ रहे थे। भीषण गर्मी में पेयजलापूर्ति की हर घर में समस्या के साथ लोग अंधेरे में रहने को विवश थे, बच्चों की पढ़ाई भी अंधेरे के कारण प्रभावित था। इस समस्या की जानकारी मिलते ही प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर पांडेय ने सांसद काली चरण सिंह को अवगत कराया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को सांसद ने निर्देश दिए। इधर बिजली ठीक होने पर कोयद बरकुटे के ग्रामीणों ने सांसद काली चरण सिंह, उनके प्रतिनिधि एवं विभाग कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विशेष र...