नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- पावरफुल बिजनेस वुमन नीता अंबानी 63 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी वह एकदम फिट और एनर्जेटिक दिखती हैं। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह 60 पार कर चुकी हैं। नीता अंबानी अपनी लाइफ में काफी बिजी रहती हैं और उनके ऊपर काफी जिम्मेदारियां हैं लेकिन वह फिटनेस के लिए समय निकाल लेती हैं और उसे वह कभी स्किप नहीं करती हैं। नीता अंबानी का मानना है कि जब आप फिट रहते हैं तो शरीर एक्टिव होता है और मन शांत होता है। उनके लिए मन की शांति सबसे जरूरी है, जो फिटनेस से आती है। वह कितना भी बिजी क्यों ना हो अपने लिए थोड़ा समय निकाल लेती हैं और अगर वह वर्कआउट नहीं कर पाती हैं, तो वॉक करती हैं। आइये आज हम आपको नीता अंबानी के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।5-6 दिन करती हैं वर्कआउट नीता अंबानी हफ्ते में करीब 5-6 दिन वर्कआउट करती हैं और उ...