63 करोड़ का बजट स्वीकृत
बरेली, जून 18 -- नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बजट बैठक में 63 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। बुधवार को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शराफत एवं ईओ पुनीत कुमार की मौजूदगी में बोर्ड की बजट बैठक हुई। बैठक में सभासदों ने विकास कार्यों के लिए अपने-अपने प्रस्ताव रखे। इसके बाद चेयरमैन ने पेयजल, पथ प्रकाश, जल निकासी व्यवस्था एवं गालियों के निर्माण के लिए 63 करोड़ के प्रस्ताव रखे। सभासदों ने सर्वसम्मति से उन्हें स्वीकृत किया। सभासदों ने बताया कि नगर में जलभराव समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में जलभराव का भीषण संकट हो जाएगा। सभासदों ने तत्काल जल निकासी व्यवस्था करने की मांग की। बैठक के दौरान सभासदों ने तालाबों पर हो रहे अवैध कब्जों को रोकने की मांग की। ईओ ने टीम गठित करके तालाबों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने का भरोसा दिया। बोर्ड की बैठक में सभासद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.