बदायूं, मार्च 27 -- बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने लंबित माल के निस्तारण के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 629 मामलों से जुड़े माल का निस्तारण किया। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। निस्तारण से पहले संबंधित मामलों में न्यायालय से विधिवत अनुमति प्राप्त की गई। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल और सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय की मौजूदगी में मालखाना में रखे सामान का निस्तारण कराया गया। इसमें आयुध अधिनियम, आबकारी अधिनियम के और जुआ अधिनियम के 101 मामलों का माल शामिल रहा, जबकि करीब 5410 लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.