गौरीगंज, मार्च 25 -- गौरीगंज। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निपुण विद्यालय आकलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 625 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं नवाचारों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी किया गया। बीएसए संजय तिवारी ने जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को जनपद में चल रहे शैक्षिक सुधारों और नवाचारों की जानकारी देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.