624 प्राथमिक शिक्षकों का वृहद प्रशिक्षण पूरा
गंगापार, अक्टूबर 1 -- बीआरसी एवं एनपीआरसी सभागार में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। पांच अगस्त से शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कुल 13 बैचों में सैदाबाद क्षेत्र के 624 प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बदलती शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप शिक्षण की नई तकनीकों और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने की रणनीतियों से रूबरू कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक चक्र में 50-50 शिक्षकों के दो अलग-अलग बैच बनाकर सत्रों का संचालन किया गया। शिक्षकों को कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी, रुचिकर और बाल केंद्रित बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं शिक्षण मॉडलों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों ने स्वयं विभिन्न शिक्षण मॉडल प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.