620 लीटर स्प्रिट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गदाइचक गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप पर लोड 620 लीटर स्प्रिट जब्त की है। मौके से अहियापुर थाने के विजयीछपरा निवासी जयपाल कुमार को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर रंगीला कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तस्करी में शामिल धारपुर गांव के दो लोग फरार है। पुलिस ने एएसआई श्रीकांत सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.