62 सेंटीमीटर घटा यमुना का जलस्तर, तटवर्ती गांवों को राहत
औरैया, सितम्बर 9 -- दो दिन से बढ़ रही यमुना बुधवार को उतरने लगी। मंगलवार को 108.870 मीटर तक पहुंचा जलस्तर बुधवार सुबह आठ बजे 108.250 मीटर दर्ज किया गया। करीब 62 सेंटीमीटर पानी घटने से तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि प्रशासन अभी नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। लगातार बारिश और चंबल व सिंध नदियों से आए पानी के कारण यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। पानी सिकरोड़ी गांव के मुहाने तक पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी। बुधवार से जलस्तर में गिरावट शुरू होने के बाद फिलहाल खतरा कम होता दिख रहा है। यह भी पढ़ें- Orai News: यमुना का जलस्तर दो घंटे प्रति सेमी घट कर चेतावनी बिंदु से साढ़े तीन मीटर नीचे पहुंचा ग्रामीणों के मुताबिक नदी के बहाव में भी तेजी आई है। इससे जलस्तर में आगे और कमी आने की उम्मीद है। तहसीलदार अविना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.