62 लीटर देसी शराब के साथ दो चढ़े पुलिस के हत्थे
बेगुसराय, जुलाई 20 -- बीहट। बरौनी थाना पुलिस ने 62 लीटर देसी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। बरौनी थानाध्यक्ष विकास कुमार रंजन ने बताया कि पिपरादेवस बाबा स्थान का नीतिश कुमार एवं भुल्ला बाइक से बोरा में भरकर देसी शराब का पाउच लेकर जा रहा था। बाइक रोककर तलाशी लेने पर देशी शराब के पाउच मिले। कुल 62 लीटर शराब बरामद किया गया। बरौनी थाना पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए दोनों के विरूद्ध बिहार पूर्ण शराबबंदी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के आदेश से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।(नि.सं.) यह भी पढ़ें- 62 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.