नई दिल्ली, मई 1 -- लॉन्ग वीकेंड (1 मई 2026 से 3 मई 2026 तक) शुरू हो गया है। अगर आपका एक्शन थ्रिलर फिल्म देखने का मन है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको एक ऐसी एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में बताएंगे जिसे बनाया तो 25 करोड़ के बजट में था, लेकिन इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 106.80 करोड़ रुपये कमाए थे। (ये भी पढ़ें: मई महीने में ओटीटी पर आ रही हैं 10 फिल्में-सीरीज, लिस्ट देख बना लें वीकेंड का प्लान)फिल्म का नाम ये फिल्म साल 2019 में आई थी, इसका नाम 'कैथी' है और इसे 'कूली' जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर लोकेश कनकराज ने डायरेक्ट किया था।सिर्फ 62 रातों में बनकर तैयार हो गई थी ये फिल्म निर्देशक लोकेश कनकराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने इस फिल्म की पूरी शूटिंग रात में की थी। दरअसल, फिल्म की कहानी एक ही रात की घटनाओं पर आधारित है...