अलीगढ़, मार्च 27 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। 62 बेटिकट यात्री मामले में परिवहन निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार एटीआई व प्रवर्तन दल में शामिल दो चालकों को भी निलंबित कर दिया है। मिलीभगत से बेटिकट यात्रा का खेल चल रहा था। चालकों पर कार्रवाई से पूरा प्रवर्तन दल निलंबित हो चुका है। इसके साथ ही एटीआई के रिक्त पदों पर तत्काल प्रभाव से नियुक्ति भी कर दी गई है। विभाग की तरफ से इस मामले में जांच जारी है।16 मार्च को मुख्यालय की टीम ने अलीगढ़ बल्लभगढ़ मार्ग पर बुद्ध विहार डिपो की बस में 62 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा था। उसी समय मामले का संज्ञान लेते हुए आरएम ने संविदा चालक मिथुन, परिचालक जगदीश गौतम को बर्खास्त कर दिया। साथ टीआई गर्भित को निलंबित किया गया था। इसके बाद भी मामले में जांच जारी थी। इधर, परिवहन निगम की खराब हुई छवि को लेकर एमडी प्रभु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.