मैनपुरी, मार्च 30 -- संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में टीम बनाकर सफाई कार्य किया जाएगा। सफाई कार्य में लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को ब्लॉक सभागार में बीडीओ नवनीत कुमार गौतम की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के आवश्यक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा एक से 30 अप्रैल 2026 तक 62 ग्राम पंचायत में सफाई अभियान चलाया जाएगा। कहीं भी गांव में गंदगी न मिले, पानी भराव नहीं होना चाहिए। अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डा. नीरज अवस्थी, डा. इशू यादव, अनुज मिश्रा, अंजनी कुमार, रियाज बाबू, अरविंद कुमार, रामकिशोर, रविनेश यादव, धनवेश यादव, ब्रजेंद्र यादव, अमन भारती, अनुज यादव, पंकज यादव, जेई जीतेंद्र शाक्य, प्रधान श्रीकांत शाक्य, बृजेश त...