62 गर्भवती की जांच में चार उच्च जोखिम, 14 में खून की कमी
सिद्धार्थ, जुलाई 10 -- भनवापुर। सीएचसी सिरसिया में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 62 गर्भवती को चिकित्सीय इलाज व परामर्श दिया गया। जिसमें से चार गर्भवती उच्च जोखिम की मिली, जबकि 14 में खून की कमी होने से आयरन सुक्रोज की डोज दी गई। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि पीएमएसएमए दिवस पर उच्च रक्त चाप, मधुमेह, फीटस के बेड़े होने, गंभीर एनिमिया आदि को लेकर गर्भवती की जांच की गई। जांच में जरूरी सलाह दी गई। इस दौरान डॉ एलबी यादव, डॉ अनवारूद्दीन, डॉ. श्रेया चौधरी, डॉ. सबीहा मलिक, ज्योति, अजय कुमार पांडे, रेखा पांडे, कृष्ण गोपाल पांडे, रविंद्र कुमार, अश्वनी अग्रहरि आदि मौजूद रहें। यह भी पढ़ें- Banka News: पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान में 768 गर्भवतियों की हुई न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.