62 करोड़ 89 लाख 43 हजार बकाया बिजली बिल की होगी वसूली
सीवान, मई 13 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले 11 विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 62 करोड़ 89 लाख 43 हजार बिजली बिल बकाया है। कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि बिजली बिल बकायदारों से वसूली के लिए कवायद तेज कर दी गई है। इस अभियान के तहत 20 हजार से ऊपर के बकायेदारों के विद्युत को डिस्कनेक्ट करने का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बसंतपुर, गोरेयाकोठी, दारौंदा, महाराजगंज, लकड़ी नवीगंज, पचरुखी, बड़हरिया व जामो को मिलाकर 17 हजार 1 सौ 27 उपभोक्ताओं के पास 62 करोड़ 89 लाख 43 रुपए का बकाया है। जिसकी वसूली के लिए टीम गठित कर अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- क्या आपका बिजली मीटर हो गया पोस्टपेड? ऐप से चेक करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.