619 गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बलरामपुर, जून 26 -- मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया तेज, विकास खंडों से मांगे गए प्रस्ताव बलरामपुर, संवाददाता। गांवों में आवासविहीन व कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में कार्रवाई तेज कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले को 619 आवासों का लक्ष्य मिला है, जिनमें से अब तक 102 पात्र लाभार्थियों के आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। शेष आवासों के लिए पात्र परिवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।योजना के तहत जिले के सभी विकास खंडों से पात्र लाभार्थियों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर आवासविहीन व कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों का सत्यापन कराया जा रहा है, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.