गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 61528 जरूरतमंदों के मकान बन गए हैं। इसी तरह 2653 गरीब ग्रामीणों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, जबकि 215 लाभार्थियों के मकान निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि वर्ष 2016-17 से लेकर वर्ष 2024-25 तक गोरखपुर में पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 61598 गरीबों के पक्के मकान बनाने का लक्ष्य तय किया गया। इसमें से 61528 मकान का निर्माण पूरा हो गया है। सिर्फ 70 आवास नहीं बन सके। इनमें से प्रक्रियात्मक कारणों से 49 मकान बन नहीं सकते। जबकि 20 ब्लॉकों में एक-एक डेमो आवास निर्माणाधीन हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जितने पीएम आवास बने हैं, उनमें से 30583 अनुसूच...