नई दिल्ली, फरवरी 18 -- टेक्नो ने मार्केट में अपने दो नए फोन को लॉन्च किया है। इन फोन का नाम- Tecno Camon 50 और Camon 50 Pro है। कंपनी ने इन फोन को अफ्रीका के कई मार्केट्स में लॉन्च किया है। कंपनी के ये नए फोन के बहुत सारे फीचर और स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। कंपनी के ये फोन 6150mAh की बैटरी के साथ आते हैं। साथ ही इनमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लगा है। ये फोन IP68/69/69K रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आते हैं। केन्या में कैमन 50 की कीमत KES 37500 (करीब 26,400 रुपये) है। वहीं, कैमन 50 प्रो KES 44000 (करीब 40 हजार रुपये) है। आइए डीटेल में जानते हैं टेक्नो के इन नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।टेक्नो कैमन 50 और कैमन 50 प्रो स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन कंपनी इन फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दे रही है। फोन...