बरेली, अप्रैल 11 -- ईसाई संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ फर्जीवाड़ा कर मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के खेल मैदान की करोड़ों रुपये की जमीन खुर्द-बुर्द करने के मामले में कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि क्षितिज इंटरप्राइजेज के चार पार्टनर ने यह फर्जीवाड़ा किया। इनमें से एक मुकदमे में नामजद है और बाकी तीन के भी नाम खोलने की तैयारी है। किला छावनी निवासी अमर सिंह राठौर ने मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के खेल मैदान को खुर्द-बुर्द कर बेचने का आरोप लगाकर कमिश्नर से शिकायत की थी। इस मामले में कमिश्नर ने तीन सदस्यीय कमेटी से जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर कोतवाली में डीआईओएस अजीत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कंस्टीट्यूटेड अटार्नी एवं प्राधिकृत सचिव डॉ. न्यूटन एम. परमार, एक्जीक्यूटिव बोर्ड नॉर्थ इंडिया रीजनल कॉ...