प्रयागराज, सितम्बर 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करीब दस दिन पहले मुंबई-आगरा हाईवे पर 61.50 लाख रुपये लूट को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को एसटीएफ ने बुधवार को अंदावा से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से गुजरात की नंबर प्लेट लगी कार और 1.05 लाख रुपये बरामद किए गए। गिरोह का सरगना महाराष्ट्र के थाणे जिले का एएसआई राजेश सविता मात्री पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।एसटीएफ निरीक्षक जेपी राय के मुताबिक, 23 अगस्त की रात मुंबई-आगरा हाईवे पर गोविंद की बोलेरो गाड़ी से 61.50 लाख रुपये लूट की वारदात हुई थी। थाणे जिले के शहापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरोह का सरगना पुलिसकर्मी को जेल भेजा गया था, लेकिन वांछित अनिल सिंह निवासी सूरत गुजरात व मूलपता मुबारकपुर थाना कंधई प्रतापगढ़, बीरल पटेल निवासी अहमदाबाद गुजरात और नरेश गिरि निवासी मे...