उन्नाव, मार्च 25 -- उन्नाव। चार केन्द्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 8 आठवें दिन 61.5 फीसदी से ज्यादा निपटाया जा चुका है। गैर जनपदों से जिले को जांचने के लिए कुल 3 लाख 37 हजार 981 उत्तर पुस्तिकाएं मिली है। बुधवार को जीनाथजी मूल्यांकन केन्द्र पर हाईस्कूल की 98153 उत्तर पुस्तिकाओं में 56518 के साथ 57 फीसदी, राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 92390 में 54679 के साथ 59 फीसदी, अटल बिहारी इंटर कॉलेज में इंटर की 74255 में 41563 के साथ 56 फीसदी और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटर की 73183 में 52753 के साथ 72 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब निपटाया जा चुका है। सभी चार केन्द्रों पर मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से दो अप्रैल तक होना तय है। 16 दिन की तय समयावधि में आठवें दिन तक 61.5 फी...