अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या,वसं। जनपद में परिषदीय विद्यालयों की स्थिति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के 61 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-1 और कक्षा-6 में नामांकन शून्य पाया गया है।

विद्यालयों में नामांकन की स्थिति स्कूल चलो अभियान के अप्रैल के आंकड़े सामने आया कि 113 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-1 में एक भी छात्र का नामांकन नहीं हुआ। जबकि 10 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-6 में प्रवेश शून्य है। इसके अलावा 6 ऐसे विद्यालय भी मिले हैं, जहां दोनों कक्षाओं में एक भी छात्र नहीं है। बीएसए कार्यालय की समीक्षा में यह भी सामने आया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और स्टाफ द्वारा नामांकन बढ़ाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए।

बीएसए का कड़ा रुख आदेश में कहा ...