शाहजहांपुर, मई 19 -- शाहजहांपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 61 सरप्लस शिक्षकों के समायोजन हेतु 61 बंद विद्यालयों को खोलने की प्रक्रिया के तहत सोमवार काउंसलिंग सम्पन्न हुई। तीन-तीन विकास खंडों के क्लस्टर बनाकर शिक्षकों से विकल्प भरवाए गए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने ब्लॉक स्तर पर समायोजन की मांग रखी। इसके बाद जनपद को पांच पूलों में विभाजित किया गया, प्रत्येक में तीन विकास खंड शामिल किए गए। काउंसलिंग राजकीय इंटर कॉलेज खिरनीबाग समायोजन समिति की देखरेख में सम्पन्न हुई। इसमें डीआईओएस हरवंश कुमार, डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता, बीएसए दिव्या गुप्ता सीडीओ प्रतिनिधि मौजूद रहे। पूल-बी में क्रम निर्धारण को लेकर विवाद के बाद प्रक्रिया संशोधित की गई। यह भी पढ़ें- शिक्षक समायोजन प्रक्रिया पर नाराजग...