उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव। 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत मंगलवार को मियागंज ब्लॉक के वीरूगढ़ी गांव में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षय रोग के उच्च जोखिम की श्रेणी में शामिल 61 व्यक्तियों का नि:शुल्क एक्सरे किया गया। उपजिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले, एचआईवी/एड्स से पड़ित, कुपोषित और तंबाकू/शराब का अधिक सेवन करने वाले व्यक्तियों में क्षय रोग की संभावना अधिक होती है। ऐसे में लगातार खांसी, बुखार, रात में पसीना आना और वजन कम होने पर लोगों को जांच कराने का परामर्श दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.