रांची, अप्रैल 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य में अपराध की घटनाओं को लेकर स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जनवरी 2020 से जनवरी 2026 के बीच के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि इस अवधि में बलात्कार की 10,113 घटनाएं, 11,000 से अधिक अपहरण, 9,213 हत्याएं और 60,000 से अधिक चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं। उनके अनुसार, कुल मिलाकर करीब 2.8 लाख संज्ञेय अपराध सामने आए हैं, जो कानून-व्यवस्था पर प्रश्न खड़े करते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि अपराध नियंत्रण पर पर्याप्त ध्यान नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.