भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर सभी राजस्व संग्रहण विभाग मुस्तैदी से बकाया वसूली में जुटा है। इसी क्रम में बिजली विभाग ने शुक्रवार को विशेष वसूली अभियान चलाकर 61 उपभोक्ताओं को नोटिस थमा दिया है। साथ ही पांच उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इस अभियान में करीब दो लाख रुपये से अधिक का बकाया वसूला गया। बता दें कि एक लाख रुपये से अधिक राशि के बकायेदारों को नोटिस दिया जा रहा है। सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि बकाया वसूली और बिजली कनेक्शन काटने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि डिस्कनेक्शन अभियान के दौरान टीम ने करीब दो लाख रुपए तक की बकाया राशि की वसूली भी की है। बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली के लिए मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन ने एक लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले 61...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.