प्रयागराज, जुलाई 19 -- संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2026 रविवार को दो पालियों में आयोजित की गई। जिले के 18 केंद्रों पर सुबह 10 से 12 बजे और दो से पांच बजे तक आयोजित परीक्षा में 61 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए प्रयागराज में 7510 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 3070 अभ्यर्थी उपस्थित और 4440 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 2905 (39 प्रतिशत) उपस्थित और 4605 (61 प्रतिशत) अनुपस्थित रहे। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर नौ से लेकर 20 जैमर तक स्थापित किए गए थे। यह भी पढ़ें- 65% ने छोड़ी असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा यह भी पढ़ें- जिले में 62 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी सीएपीएफ परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...